फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Fire broke out in electrical transformer due to short circuit, many vehicles narrowly escaped from being hit

हादसा : शॉर्ट सर्किट से बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई वाहन चपेट में आने से बाल-बाल बचे

Mon, 04 Oct 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accident: Fire broke out in electrical transformer due to short circuit, many vehicles narrowly escaped from being hit
बरवाला। खंड बरवाला के गांव रिहावड़ में गोगा माड़ी के नजदीक लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में रविवार दोपहर को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर के नजदीक खड़े कई वाहन आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जैसे ही ट्रांसफार्मर में आग लगी तो कई वाहन चालक अपने वाहनों को वहां से हटाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास के घरों के लोग भी दहशत में आ गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बरवाला बिजली सब स्टेशन को दी। बिजली की आपूर्ति बंद करवाकर ग्रामीणों ने रेत मिट्टी से आग बुझाई। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह उनके गांव में बिजली के ट्रांसफार्मर आबादी वाले स्थानों पर लगे हैं। इससे हादसे होने का डर सताता रहता है। उन्होंने बिजली निगम से आबादी वाली जगहों पर लगे ट्रांसफार्मरों को बाहर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed