{"_id":"60bbd5358ebc3ea6de3f7b5b","slug":"accident-cyclist-injured-in-collision-with-car-driver-died-in-pgi-sector-5-police-registered-a-case-and-started-investigation-hit-on-june-3-pkl-office-news-pkl415730891","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : कार चालक की टक्कर से घायल साइकिल सवार ने पीजीआई में दम तोड़ा, सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, तीन जून को मारी थी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : कार चालक की टक्कर से घायल साइकिल सवार ने पीजीआई में दम तोड़ा, सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, तीन जून को मारी थी टक्कर
विज्ञापन
पंचकूला। कार चालक ने साइकिल सवार को सेक्टर-21 महेशपुर के पास पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद घायल साइकिल सवार को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में घायल सुभाष चंद की मौत हो गई। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दयाशंकर ने आरोप लगाया कि उनके भाई सुभाष चंद तीन जून की रात नौ बजे सेक्टर-21 महेशपुर स्थित अपने घर जा रहे थे। वह सेक्टर-6 में चाय की दुकान लगाता था। सेक्टर-6 से काम खत्म कर वह अपने घर महेशपुर जा रहा था। जैैसे ही वह महेशपुर के पास पहुंचा, उन्हें पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
चोट अधिक लगने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान पांच जून की सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दयाशंकर और मरने से पहले घायल के बयान के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिस कार ने टक्कर मारी है, उसको बरामद कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर कार का ड्राइवर भाग है। पुलिस मामले की जांच कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।