फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Car hit scooty, scooty rider died, case registered

हादसा : कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत, केस दर्ज

Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Accident: Car hit scooty, scooty rider died, case registered
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर एक कार चालक ने सामने आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र निवासी हाउसिंग बोर्ड फेज-3 नजदीक बिजली ऑफिस बद्दी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि उसका बेटा सन्नी वर्धमान फैक्टरी बद्दी हिमाचल प्रदेश में करीब पांच साल से काम करता था। 30 जनवरी को उसका बेटा सन्नी अपने भाई बोबी के साथ उसके साले से मिलने गांव कौना गए थे। घर बद्दी लौटने के दौरान उसका बेटा सन्नी स्कूटी चला रहा था।
विज्ञापन

वह और उसका छोटा बेटा बोबी बाइक पर उसके पीछे चल रहे थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उसका बेटा सन्नी पिंजौर बद्दी रोड पर गांव मढ़ावाला के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे कार चालक ने उसके बेटे की स्कूटी को सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका बेटा सन्नी नीचे गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने घायल बेटे को उठाकर गांव मढ़ावाला के प्राइवेट अस्पताल में ले गया जहां से उसको पंचकूला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह अपने बेटे को एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ कार चालक मौके का फायदा उठाकर घटना स्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed