फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AC is not working in Civil Hospital, staff, patients and attendants are troubled

Panchkula News: सिविल अस्पताल में नहीं चल रहे एसी, स्टाफ, मरीज और तीमारदार परेशान

Tue, 20 May 2025 11:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
AC is not working in Civil Hospital, staff, patients and attendants are troubled
सिविल अस्पताल में खराब एसी।
सभी वार्डों में खराब पड़े हैं एसी, नहीं करवाई गई रिपेयर, उमस भरी गर्मी में मरीज परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में अब तक खराब एसी की मरम्मत नहीं करवाई गई है। उमस भरी गर्मी के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। हालात ऐसे हैं कि एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। ऐसे में एसी न चलने से उमस भरी गर्मी मरीजों का जीना मुहाल हो गया है। अस्पताल के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पीडियाट्रिक वार्ड, महिला वार्ड, सर्जरी वार्ड और इमरजेंसी में हालात बेहद खराब हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इस गर्मी में करीब साढ़े चार हजार मरीजों रोज इलाज के लिए आ रहे हैं। अस्पताल की इमरजेंसी के करीब बीस एसी लगे हैं। इनमें से सिर्फ दो एसी ही ठीक से चल रही है। बाकि खराब हैं। कुछ ऐसे ही हालात रेड, ग्रीन और यलाे एरिया में है। इस कारण यहां भर्ती मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नर्सिंग ऑफिसर रूम में भी एसी पूरी तरह सड़ चुका है। इसे भी नहीं बदला गया है। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हालात बेहद खराब हैं।
विज्ञापन

डी ब्लॉक में सेंट्रलाइज एसी नहीं हैं। यहां पोस्ट ट्रामा वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, सर्जरी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर बनाए गए हैं। सेंट्रलाइज एसी न होने के कारण उमस भरी गर्मी बनी हुई है। इस वार्ड में लगाए एसी ठीक नहीं कराए जा रहे हैं। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को हर वार्ड में एसी न चलने से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से हो रही परेशानी
इमरजेंसी में 20 एसी लगे हैं लेकिन केवल दो से तीन एसी चल रहे हैं। उमस भरी गर्मी से परेशानी हो रही है। खराब एसी ठीक नहीं कराया जा रहे हैं।
-लक्ष्मी रानी, अंबाला
एसी में नहीं कूलिंग
अस्पताल में दो दिन से भर्ती हूं। महिला वार्ड में एक बेड पर दो मरीज हैं। यहां का एसी ठीक नहीं कराया गया है। देखने पर एसी चल रहा होता है लेकिन कूलिंग नहीं है। इसको ठीक न कराने के कारण हालात बेहद खराब हैं।
रजनी, रायपुररानी
महिला वार्ड में मरीज परेशान
अस्पताल में बुखार और दस्त के कारण दो दिन से भर्ती हूं। इलाज के दौरान उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। एसी नहीं चल रहा है। इस कारण महिला वार्ड में मरीज परेशान हैं।
मुन्नी देवी, बुढ़नपुर
बगल में लगा एसी खराब है
बिच्छू ने काट लिया है। इमरजेंसी में एक दिन पहले आए हैं। बगल में एसी लगा है, जो खराब पड़ा है। इसके न चलने से अस्पताल में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

कनिक, निवासी पिंजौर
कोट
अस्पताल में जो भी एसी डी ब्लॉक में खराब है, उसे ठीक कराया जाएगा। इसके लिए टेक्निकल टीम को निर्देश दिया है कि सभी अस्पताल के एसी की जांच की जाए। जहां एसी न चल रहे हों, वहां कूलर और पंखे की व्यवस्था करवाएंगे।
-आरएस चौहान, पीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed