फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AC buses will run for Delhi, Shimla, Dehradun and Hisar

Panchkula News: दिल्ली, शिमला, देहरादून और हिसार के लिए चलेंगी एसी बसें

Thu, 14 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
AC buses will run for Delhi, Shimla, Dehradun and Hisar
पंचकूला। जिले के लोग अब हरियाणा रोडवेज पंचकूला डिपो की एसी बसों से दिल्ली, शिमला, देहरादून और हिसार तक सफर कर सकेंगे। करीब दस एसी बसें पंचकूला बस डिपो में पहुंच चुकी हैं। इन बसों का परमिट मिलते ही अगले माह से निर्धारित अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। इन बसों में हिमाचल प्रदेश की वादियों की सैर भी कर पाएंगे। इन ऐसी बसों में फोन और लैपटॉप को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट भी लगाए जाएंगे। ऐसे में यात्री सफर के दौरान ही लैपटॉप पर कार्यालय का काम भी निपटा सकेंगे। यात्रा के दौरान फोन बंद होने का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली के सात बसों का होगा संचालन
प्रदेश की अघोषित राजधानी होने के कारण भी पंचकूला सभी जिलों के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दिल्ली के साथ भी पंचकूला की अच्छी-खासी कनेक्टिविटी है। इसी कारण परिवहन विभाग ने दिल्ली रूट पर भी सात एसी बसें चलाने का फैसला किया है। इनमें कालका से दिल्ली रूट की तीन और पंचकूला से दिल्ली रूट की चार बसें शामिल हैं।
विज्ञापन




10 ऐसी बसें पंचकूला डिपो को मिल गई हैं। इन बसों को दिल्ली, शिमला, देहरादून और हिसार रूट पर चलाया जाएगा। इसका परमिट मिलने ही अगले माह से बसों का संचालन शुरू कर देंगे। अशोक कौशिक, जीएम पंचकूला, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed