फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ABVP takes out tricolor in support of CAA

सीएए के समर्थन में एबीवीपी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 19 Dec 2019 11:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP takes out tricolor in support of CAA
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अभियान में एबीवीपी के सदस्यों के अलावा छात्रों ने भी भाग लिया। इस मौके पर एबीवीपी के सदस्यों ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) का स्वागत कर देशभक्ति के नारे भी लगाए। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सुनील भारद्वाज और जिला मीडिया प्रमुख पुरनूर ने नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन और सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल के पक्ष में विचार रखे। सीएए के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी के नेताओं का कहना था कि जिन लोगों को कानून की जानकारी ही नहीं है। वह इसके खिलाफ प्रदर्शन में जुटे हैं। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कालेज के गेट से लेकर गीता चौक तक तिरंगा रैली निकालकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां लोगों को बरगला रही हैं। यह ठीक नहीं हैं। इससे देश में अशांति का माहौल पैदा हो गया है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत हैं। अगर लोग जागरूक होंगे तभी देश में शांति बनेगी। इसके लिए लोगों को सभी चीजों की महत्वपूर्ण जानकारी रखनी होगी। लोग अफवाह से बचें, जिससे कि देश में शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed