फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Absconding accused who defrauded 1.5 crore in the name of selling attached land arrested from Calcutta

Panchkula News: कुर्क जमीन बेचने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी करने वाला फरार आरोपी काेलकाता से गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Absconding accused who defrauded 1.5 crore in the name of selling attached land arrested from Calcutta
सेक्टर-37सी चंडीगढ़ निवासी संदीप राणा की शिकायत पर पंचकूला सेक्टर-7 पुलिस कर रही थी मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। कुर्क जमीन बेचने का झांसा देकर 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में सेक्टर-7 पुलिस ने फरार आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिमांड के दौरान देहरादून से पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था। इस मामले में डीसीपी ने सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया था। आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार छछरौली यमुनानगर निवासी के रूप में हुई है। देहरादून पुलिस ने आरोपी प्रवीण सहित दोनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 30 जून 2021 को सेक्टर-37सी चंडीगढ़ निवासी संदीप राणा ने पंचकूला के सेक्टर-7 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह बबीता नाम की महिला को जानता है। महिला ने उनकी मुलाकात विक्रम ऋषि छछरौली यमुनानगर और प्रवीण कुमार छछरौली यमुनानगर से करवाई थी। मुलाकात के दौरान उसको बताया गया कि धर्मवीर और ओमवीर सहारनपुर उत्तर-प्रदेश के पास 72 बीघा जमीन है। उसको वे बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने यह भी कहा कि जमीन पर एक करोड़ रुपये का लोन है। ज्यादा से ज्यादा रकम देकर बैंक का लोन चुकता कर एनओसी लेकर जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम कर देंगेे।
विज्ञापन

आरोपियों ने 72 बीघा जमीन का सात करोड़ रुपये में सौदा कर लिया। इसके बाद डेढ़ करोड़ रुपये लेकर कहा कि बैंक से एनओसी लेकर जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री करवा देंगे। काफी समय तक आरोपियों ने ना तो जमीन की रजिस्ट्री करवाई ना ही कुछ बताया। शक होने पर संदीप राणा ने जमीन के बारे तहसील से पता किया तो पता चला कि जमीन तो पहले ही उप-जिला अधिकारी के आदेशों पर 22 जुलाई 2019 को कुर्क हो चुकी है। इस जमीन को बेचा नहीं जा सकता। इसके बाद शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पहले से जेल में था बंद
आरोपी पहले से ही धोखाधड़ी के मामले में सहारनपुर जेल में बंद था। आरोपी प्रवीण कुमार को 15 जून को सहारनपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। आरोपी पर सहारनपुर में 25000 रुपये का इनाम भी था। सेक्टर-7 पुलिस आरोपी को जांच के सिलसिले में देहरादून ले गई तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह के आदेशानुसार एसआईटी का गठन किया गया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को चंगरी घाटा प्रगति मैदान कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed