फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Abhaypur.. 19 diarrhea victims found on the 7th day, the number of patients reached 459

अभयपुर..7वें दिन 19 डायरिया पीड़ित मिले, मरीजों की संख्या 459 पहुंची

Wed, 21 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Abhaypur.. 19 diarrhea victims found on the 7th day, the number of patients reached 459
पंचकूला। एक सप्ताह के दौरान अभयपुर के रहने वाले 459 लोगों के डायरिया की चपेट में आने के बाद अब पंचकूला का स्वास्थ्य विभाग और एचएसवीपी भी एकदम अलर्ट हो चुके हैं। अभयपुर में दूषित पानी से हुई इस बीमारी के बाद न सिर्फ अभयपुर बल्कि अन्य कॉलोनियों में भी दूषित पानी को लेकर एचएसवीपी की टीम भी अलर्ट है। बारिश ने भी अब मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अभयपुर से मंगलवार को भी डायरिया से संबधित मरीजों का आना जारी रहा। मंगलवार को डायरिया के 19 नए मरीज सामने आए हैं। मरीजों में बच्चों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। अस्पताल में इस समय 53 के करीब लोग भर्ती हैं। अस्पताल में 15 साल तक के कम उम्र के 34 बच्चे भी भर्ती हैं। इसके अलावा 19 बालिग हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधनपुर, राजीव और इंदिरा कॉलोनी में भी ओपीडी स्थापित की गई है ताकि किसी भी मरीज को इमरजेंसी के दौरान मेडिकल सुविधा प्रदान की जा सके। यहां 13 जुलाई-17, 14 जुलाई-50, 15 जुलाई-112, 16 जुलाई-89, 17 जुलाई- 96, 18 जुलाई-45 और 19 जुलाई 31 और 20 जुलाई को 19 डायरिया पीड़ित अस्पताल में आए हैं। सीएमओ डॉक्टर मुक्ता कुमार ने बताया कि विभाग के पास 53 लोग अभी अस्पताल मे दाखिल हैं। इसमें 34 बच्चे और 19 वरिष्ठ शामिल हैं। अस्पताल और केंद्रों पर मरीजों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान की जा रही है। 55 में से 28 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 16 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed