{"_id":"5e4584208ebc3ee5b5719da4","slug":"abhay-chautala-targets-on-bjp-after-the-increase-in-rate-of-gas-cylinder-panchkula-news-pkl3663600136","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय चौटाला ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय चौटाला ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 150 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। भाजपा ने दिल्ली की हार का बदला लेने के लिए आम आदमी की जेब पर बोझ डालकर उनके घरेलू बजट को अस्थिर कर दिया है। देश में रोजमर्रा की कीमतों में दिन-ब-दिन बढ़ोतरी के कारण मध्यम वर्ग को अपने जीवनयापन के लिए सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। देश के खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर लगभग 8 प्रतिशत तक पहुंच गई है जो कि पिछले छह वर्ष के कार्यकाल में उच्चतम स्तर पर है।
इनेलो नेता ने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि इस महंगाई के जमाने में भी भाजपा नेताओं के बड़बोले बयानों से महसूस होता है कि उनको आम आदमी से कोई लेना-देना नहीं। कर्नाटक से सांसद एवं केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था के बारे में बयान देते हुए कहा कि विपक्ष तो अनावश्यक तौर पर महंगाई के लिए आलोचना कर रहा है। जबकि हवाई अड्डे यात्रियों से खचाखच भरे रहते हैं और विमान भी ठसाठस भरे उड़ानें ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार आम आदमी की न होकर पूंजीपतियों की सरकार है और महंगाई पर रोक लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। भाजपा की सरकार आमजन का शोषण कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री ने चुनाव में बड़े-बड़े वायदे कर दोबारा फिर सत्ता हथिया ली है परंतु सत्ता में आने के पश्चात गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।