फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Abhay Chautala targets Arvind Kejriwal on SYL issue

एसवआईएल के मुद्दे पर अभय चौटाला ने केजरीवाल पर साधा निशा, कहा, अपना स्टैंड साफ करें

Fri, 09 Sep 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala targets Arvind Kejriwal on SYL issue
चंडीगढ़। एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। चौटाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एसवाईएल पर अपना स्टैंड साफ करें और बताएं कि वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को मानते हैं या नहीं। यहां आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान चौटाला ने कहा कि एसवाईएल पर जो समझौते हुए शायद उस वक्त केजरीवाल का जन्म नहीं हुआ था, इसलिए उनको इस बारे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है और उसके हित के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। अरविंद केजरीवाल हरियाणा में जिस भी जगह आएंगे, इनेलो उसका तब तक विरोध करेगी जब तक केजरीवाल एसवाईएल पर अपना पक्ष साफ नहीं करेंगे। तीसरे मोर्चे के सवाल पर अभय ने कहा जब एक मंच पर सभी नेता आएंगे तब तीसरे मोर्चे की बात बनेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस से इसको अलग नहीं रखा जा सकता, क्योंकि जब चौधरी देवीलाल ने तीसरा मोर्चा बनाया था तब भाजपा को भी साथ लिया था। थर्ड फ्रंट बनने की चर्चा पूरे देश में है और हमारा प्रयास है हरियाणा की धरती से सभी नेता चर्चा करके बदलाव की शुरुआत करें।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल की जंयती को लेकर लोगों में उत्साह
चौटाला ने कहा कि चौधरी देवी लाल की 109वीं जयंती पर 25 सितंबर को फतेहाबाद में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली के लिए निमंत्रण देने के लिए जहां भी वो गए हैं वहां लोगों में जबरदस्त उत्साह है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पंवार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता सम्मान समारोह में आएंगे। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, पंजाब के पूर्व सीएम सरदार प्रकाश सिंह बादल, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, राजस्थान से हनुमान बेनीवाल भी सम्मान समारोह में पहुंचेंगे। इसके अलावा उद्धव ठाकरे, एचडी देवगौड़ा, अखिलेश यादव, चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed