{"_id":"674cc7c6c5e9e27b59065196","slug":"aarushi-and-radhika-verma-were-winners-in-the-amateur-society-golf-tournament-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-117495-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमेच्योर सोसाइटी गोल्फ टूर्नामेंट में आरुषि और राधिका वर्मा रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमेच्योर सोसाइटी गोल्फ टूर्नामेंट में आरुषि और राधिका वर्मा रहीं विजेता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी की तरफ से गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के चीफ गेस्ट एसीएस अनुराग रस्तोगी रहे। टूर्नामेंट में 104 एमेच्योर गोल्फरों ने शानदार प्रर्दशन किया। महिला गोल्फरों ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा हैंडिकेप वर्ग में विजेताओं को ट्राॅफी और विशेष पुरस्कार दिया गया। गोल्फरों ने 72 पार कोर्स में सभी 18 होल खेले। ब्रिगेडियर जीजे सिंह ने 0.9 हैंडिकेप वर्ग में जीत हासिल की। महिलाओं में विजेता आरुषि और राधिका वर्मा रहीं। इसके अलावा सबसे लंबी ड्राइव का पुरस्कार आईपीएस आरके मीना ने जीता।
खेल का दिया बढ़ावा
आईएएस अनुराग रस्तोगी ने कहा कि पीजीसी गोल्फ क्लब गोल्फ खेलने के लिए एक खूबसूरत जगह है। इस तरह के टूर्नामेंट होने से अधिक से अधिक लोग खेल खेलने के लिए आकर्षित होंगे। सोसाइटी के संस्थापक सुरेश के गुप्ता ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए पीजीसी में एक अत्याधुनिक गोल्फ रेंज बनाने की हमारी योजना है। एक साल में हरियाणा के सभी जिलों में गोल्फ रेंज स्थापित करेंगे। संस्थापक सुरेश गुप्ता ने बताया कि आने वाले 8 और 9 फरवरी को एक और टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसके अलावा मलेशिया सरकार के सहयोग से मलेशिया में एक टूर्नामेंट का आयोजन करने की योजना है। एजीएस के 50 लाइफ मेंबर्स को सम्मानित किया गया।