{"_id":"6a5d09f14ce8ecab400ff1cc","slug":"aarti-singh-rao-becomes-president-of-the-para-sports-association-of-haryana-panchkula-news-c-87-1-pan1010-138884-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आरती सिंह राव बनीं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आरती सिंह राव बनीं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष
विज्ञापन
पंचकूला। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का चुनाव पंचकूला स्थित रेड बिशप होटल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आयोजित की गई। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सहसचिव देवाकर ने पर्यवेक्षक के रूप में पूरी चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया।
निर्वाचन के बाद आरती सिंह राव को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। अभिजीत सिंह को उपाध्यक्ष, पवन कुमार को महासचिव, एडवोकेट सचिन मलिक को सहसचिव और भीम सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं ज्योति कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, विमल यादव और नरसी राम को कार्यकारी सदस्य चुना गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संस्थापक गिर्राज सिंह, एशियन मेडलिस्ट सुधीर कुमार, संग्राम दहिया, गौरव सोलंकी, कोच धर्मेंद्र, आजीवन सदस्य मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंधवानी, दुर्गपाल, सलोनी कुमारी, वीरेंद्र सिंह, हर्ष कुमार सहित अनेक सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।