फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP warn Punjab Government on the issue of electricity agreement

बजट सत्र में समझौते रद न किए तो मोती महल की बिजली गुल करेंगे

Fri, 14 Feb 2020 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
AAP warn Punjab Government on the issue of  electricity agreement
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेस को चेतावनी दी है कि अगर अगले हफ्ते विधानसभा के बजट सत्र में निजी बिजली कंपनियों के साथ पिछली बादल सरकार द्वारा किए बिजली खरीद समझौते (पीपीए) रद्द नहीं किए तो लोगों को साथ लेकर आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पटियाला स्थित मोती महल का बिजली कनेक्शन काट देगी। प्रिंसिपल बुद्ध राम ने कहा कि पार्टी की कोर समिति की बैठक 20 फरवरी को है, जिसमें पार्टी आगामी रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दिल्ली में आप की शानदार जीत का असर न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश में साफ दिखाई दे रहा है, क्योंकि यह सांप्रदायिक और लोगों में दरार डालने वाली सोच पर काम की राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जिन्होंने राजधानी दिल्ली को ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ बनाने की अपवित्र कोशिश की थी। चीमा ने कहा कि दिल्ली चुनाव ने कांग्रेस को एक बार फिर जीरो साबित किया और पंजाब में भी कांग्रेस का यही हश्र होना तय है। उन्होंने कहा कि पंजाब में माफिया राज की जड़ें जमाने वाले और बेअदबी के आरोपी बादलों को लोगों के साथ-साथ भाजपा ने भी मुंह लगाना बंद कर दिया है। चीमा ने कहा कि केजरीवाल का विकास माडल पंजाब में भी सुपरहिट रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार लोगों को महंगी बिजली से राहत नहीं देती तो मोती महल के बाद सभी कांग्रेसी मंत्रियों, विधायकों और संसद सदस्यों के घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले आप विधायक दल की चंडीगढ़ में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में बैठक हुई। कोर समिति के चेयरमैन प्रिसिंपल बुद्ध राम, उप नेता सरबजीत कौर माणूंके, विधायक अमन अरोड़ा, कुलतार सिंह संधवां, प्रो. बलजिन्दर कौर, रुपिंदर कौर रूबी, मीत हेयर, मनजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, मास्टर बलदेव सिंह, विधानसभा के दफ्तर सचिव और स्टेट मीडिया हेड मनजीत सिंह सिद्धू समेत कोर समिति के सदस्य सुखविन्दर सुखी, गैरी बड़िंग और सीनियर नेता हरचन्द सिंह बर्सट उपस्थित थे। सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। अमन अरोड़ा ने बधाई देते हुए कहा कि यह बजट सत्र मुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की भी ‘अग्नि परीक्षा’ होगी, क्योंकि मनप्रीत बादल ने अपने पहले बजट सत्र में पंजाब और पंजाब की आर्थिकता को लाइन पर लाने के लिए तीन साल की मोहलत मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed