फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP staged a protest in the Assembly with band-baja against Bajwa's remarks.

Panchkula News: बाजवा की टिप्पणी के खिलाफ बैंड-बाजे के साथ विधानसभा में आप ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Mar 2026 10:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
AAP staged a protest in the Assembly with band-baja against Bajwa's remarks.
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के बाहर बैंड-बाजे के साथ पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की और जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ की अगुवाई में आप के कई विधायकों और पार्टी नेताओं ने बैंड के साथ विधानसभा की ओर मार्च किया। यह मार्च जंडियाला गुरु में एक रैली के दौरान बाजवा द्वारा दिए गए विवादित बयान के विरोध में निकाल गया था। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि बाजवा द्वारा की गई टिप्पणी आपत्तिजनक हैं और यह समूचे दलित समुदाय के लिए अपमानजनक हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाजवा ने पिछड़े वर्गों की रोजी-रोटी का मजाक उड़ाया है जो कांग्रेस नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है। बाजवा को तुरंत इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में बाहरी लोगों का आना सुरक्षा प्रोटोकॉल की उल्लंघना, बाजवा ने राज्यपाल से शिकायत :
नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने इस संबंध में राज्यपाल को शिकायत दी है और कहा है कि विधानसभा में बैंड-बाजे के साथ बाहरी लोगों का आना सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। विधानसभा परिसर के आसपास के एरिया को प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया हुआ है इसलिए यहां पर इस तरह का प्रदर्शन सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। बाजवा ने कहा कि विधानसभा स्पीकर और चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शन को लेकर किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed