पंचकूला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय गौतम ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी कि अब पंचकूला जिले में आम आदमी पार्टी के दो जिला अध्यक्ष होंगे। सुशील मेहता को जिला अध्यक्ष शहरी और सरदार बलदेव सिंह को जिला अध्यक्ष ग्रामीण की कमान सौंपी गई है।
गौतम ने बताया विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता पड़ेगी। इसी को देखते हुए पार्टी ने पंचकूला की कार्यकारिणी में खाली पड़े पदों को भरा है। इसमें विधानसभा कालका का अध्यक्ष प्रवीण हुड्डा व संगठन मंत्री रंजीत सिंह को बनाया गया है। एडवोकेट शमशेर कंबोज को लोकसभा अध्यक्ष अंबाला नियुक्त किया गया है। पंचकूला विधानसभा में भी 25 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। आने वाले दिनों में 40 पदों पर और पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। इस मौके पर धीरज लांबा जिला सचिव, आरके बंसल जिला महासचिव अतिरिक्त, जसवीर बिडलान जिला उपाध्यक्ष, रवि बेदी जिला अध्यक्ष यूथ, हरजीत सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष, विनोद कंवर सचिव विधानसभा पंचकूला, अमित कुमार अध्यक्ष विधानसभा यूथ विंग, साहिल खान उपाध्यक्ष विधानसभा आदि मौजूद रहे।