{"_id":"5e52e1938ebc3ef3963adbfd","slug":"aap-leaders-and-shopkeepers-came-in-protest-against-paid-parking-pkl-office-news-pkl36748589","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग के विरोध में आए आप नेता और दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग के विरोध में आए आप नेता और दुकानदार
विज्ञापन
पंचकूला। पेड पार्किंग का विरोध जारी है। पंचकूला विकास मंच के सदस्य रविवार को भी सेक्टर-8 की पार्किंग में धरने पर बैठे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मंच के सदस्यों को रविवार को उस समय बल मिला जब आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा और मार्केट के दुकानदारों ने अपना समर्थन देने का एलान किया। प्रदर्शन के दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संघर्ष को और तेज करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब तक पेड पार्किंग को वापस नहीं लिया जाता है जब तक कदम पीछे नहीं हटाएंगे। प्रतिनिधियों ने कहा कि पेड पार्किंग की सच्चाई धीरे-धीरे लोगों के सामने आने लगी है। यही कारण है कि लोग भी उनके समर्थन में आने लगे हैं। रविवार को प्रदर्शन करने वालों में सीमा भारद्वाज, देवराज शर्मा, सुरेंद्र राठी, राजेश नैन, रमेश शर्मा, स्वर्ण कौर, नसीब सिंह, राहुल गर्ग, नरेश नारंग, नरिन्दर सिंह, कुलदिप सिंह, एनएन पुरी, किशन गोयल, किशन कुमार, सुनील वशिष्ठ, राकेश अग्रवाल शामिल थे।
पेड पार्किंग जनता पर बोझ : योगेश्वर शर्मा
आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने रविवार को साथियों के साथ सेक्टर-8 मार्केट में पहुंच पेड पार्किंग के विरोध में पंचकूला विकास मंच के बैनर तले बैठे संस्थाओं के प्रतिनिधियों को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह पेड पार्किंग विधायक और फिर स्पीकर बने ज्ञानंचद गुप्ता की नाकामी की पूरी कहानी बयां कर रही है। पहले तो जनता के खून पसीने की कमाई में से दिए गए टैक्स को नगर निगम में बिना किसी कारण ही खर्च कर लुटाया। निगम में हुए घोटालों की जांच भी महज खाना पूर्ति बनकर रह गई है। जब खजाना खाली हो गया तो भरपाई भी पंचकूला की जनता से करने के लिए पेड पार्किंग शुरू कर दी। योगेश्वर शर्मा ने कहा कि विधायक यह बात अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना है। इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, पंचकूला युवा अध्यक्ष आर्य सिंह, बब्बलप्रीत, कमलप्रीत और मनप्रीत सिंह भी थे।