फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP government will not give crop compensation to farmers: Raja waring

आप सरकार किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं देगी: राजा वड़िंग

Mon, 22 Apr 2024 04:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
AAP government will not give crop compensation to farmers: Raja waring
चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि ये सरकारें किसानों को फसलों का मुआवजा नहीं देंगी। पहले भी इन्होंने ऐसा ही किया है। यह कांग्रेस सरकार ही थी, जो हर हालात में किसानों के साथ खड़ी रहती थी। वड़िंग ने कहा कि पंजाब में किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। वह पहले ही मौसम की मार झेल रहे हैं। उनकी फसल खराब हो चुकी है, लेकिन सरकार इस समस्या के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और भाजपा सरकार भी उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है। ये सरकारें उलटा किसानों के खिलाफ काम कर रही हैं, जिससे किसानों की समस्याओं को और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने मूंग दाल के लिए एमएसपी सुनिश्चित करने का वादा किया, लेकिन सरकार उपज का केवल 11 प्रतिशत खरीद कर पा रही है। ऐसा करके सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों को निजी कंपनियों की मदद के लिए अतिरिक्त खर्च करने पर मजबूर होना पड़ता है, ताकि वह अपनी फसलों को बचा सकें।
विज्ञापन

वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के कारण आप सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे। इसमें फसल क्षति के साथ-साथ पशुधन के नुकसान के लिए मुआवजे देने का भी दावा किया गया था, लेकिन ये वादे अधूरे रह गए हैं। मुआवजा वितरण में काफी गिरावट आई है और साथ ही वादे के मुताबिक रकम नहीं दी गई। यह अफसोसजनक है कि एक पार्टी जो कुछ ही मिनटों में एमएसपी की सुविधा देने का दावा करती थी, अब एमएसपी देने के लिए काम नहीं कर रही है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब में ‘बदलाव’ के लिए वोट के हानिकारक परिणाम आए हैं, क्योंकि आप सरकार आने के बाद किसानों की समस्याएं बढ़ गई हैं। वड़िंग ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के बाद वह एमएसपी को एक कानूनी अधिकार देने के लिए काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस सरकार ने 72,000 करोड़ का कर्ज माफ किया, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार के समय 4,500 करोड़ का कर्ज माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed