फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP government will make Punjab a hub of industry: Harpal Cheema

पंजाब को उद्योग का केंद्र बनाएगी आप सरकार : हरपाल चीमा

Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 12 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
AAP government will make Punjab a hub of industry: Harpal Cheema
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस योजना से पंजाब में औद्योगिक क्रांति आएगी। इस मुद्दे पर चीमा ने आप पंजाब के ट्रेड विंग के अध्यक्ष नील गर्ग और पंजाब ट्रेड कमीशन के चेयरमैन अनिल ठाकुर के साथ बुधवार को लुधियाना में पत्रकारवार्ता की। उन्होंने यह ऐतिहासिक फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया।
चीमा ने कहा कि आप सरकार पंजाब को उद्योग का केंद्र बनाएगी। उद्योगपतियों की हर समस्या का तुरंत समाधान होगा, ताकि राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अब अगर कोई व्यक्ति पंजाब कोई प्लांट स्थापित करना चाहता है तो उसे आवेदन करने के 45 दिनों के भीतर सभी तरह की मंजूरी मिलेगी। अगर नहीं मिली तो 46वें दिन आवेदन ऑटोमेटिक अप्रूव हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत सारी इंडस्ट्रियलिस्ट पंजाब में आना चाहते थे, लेकिन कागजी प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों के कारण नहीं आ पा रहे थे। उनकी बहुत सारी मांगें पिछले तीन साल में पूरी भी की, लेकिन सिंगल विंडो सिस्टम लागू कर उनकी सभी समस्याओं को एक बार में ही समाप्त कर दिया गया है। अब किसी को भी पंजाब में इंडस्ट्री लगाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीमा ने कहा कि आप सरकार ने फैसला किया है खाली पड़े 260 औद्योगिक प्लॉटों की नीलामी की जाएगी, ताकि वहां नए उद्योग लग सकें। चीमा ने कहा कि आने वाले समय में निश्चित तौर पर पंजाब का उद्योग व्यापार बढ़ेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इंडस्ट्री की संख्या बढ़ने से सिर्फ रोजगार ही नहीं बल्कि सरकार का राजस्व काफी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed