फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP gave support to farmers by joining the movement, sloganeering against the government

आंदोलन में शामिल होकर किसानों को आप ने दिया समर्थन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
AAP gave support to farmers by joining the movement, sloganeering against the government
पंचकूला। तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों ने शनिवार को पंचकूला में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों के प्रदर्शन का समर्थन जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी आम आदमी पार्टी पंचकूला ने भी किया। किसानों ने पंचकूला विधायक और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया। सेक्टर-1 में पुलिस बल ने प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को रोका रोका। इसके बाद किसानों ने रोड जाम कर दिया। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। पंचकूला में प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राठी ने कहा कि किसानों के तीनों काले कानून की सरकार ने जल्द वापस लेना चाहिए। किसान पिछले एक साल से सड़कों पर अपने परिवार के साथ है। सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। आप आम आदमी पार्टी किसानों का समर्थन करती है। अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना सरासर गलत है। इस मौके पर संगठन मंत्री ईश्वर सिंह, नसीब सिंह, राकेश पंडित, मंदीप, प्रवीण देवराज दुष्यंत, हसनैन हरप्रीत आदि आम आदमी पार्टी नेता मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed