फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   AAP announces 320 candidates at 35 places

निकाय चुनाव: आप ने की 35 स्थानों पर 320 उम्मीदवारों की घोषणा

Fri, 22 Jan 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
AAP announces 320 candidates at 35 places
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर समिति और नगर पंचायत चुनाव के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने वीरवार को 35 स्थानीय निकायों के 320 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में आप प्रदेश प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पंजाब में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अपने चुनाव चिह्न ‘झाडू’ के साथ लड़ रही है। पार्टी ने 35 स्थानीय निकायों के लिए अपने 320 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें आदमपुर, भिखीविंड, समाना, मुकेरियां, जीरकपुर, डेराबस्सी, रय्या, बठिंडा, चमकौर साहिब, कपूरथला, शाम चौरासी, हरीयाना, उड़मुड़टांडा, होशियारपुर, मेहतपुर, करतारपुर, नकोदर, नूरमहल, फिल्लौर, अलावलपुर, जगराओं, लोहियां खास, खरड़, जंडिआला गुरु, दोराहा, अमरगढ़, अहमदगढ़, नंगल, मोगा, कोट ईसे खां, निहाल सिंह वाला, समराला, रायकोट, रमदास और मजीठा शामिल हैं।
विज्ञापन

भगवंत मान ने कहा कि नगर निगमों और नगर समितियों में करोड़ों रुपये के घपले किए जा रहे हैं। इन घपलों, घोटालों और भ्रष्टाचारों को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि एक शिक्षित, सक्षम और ईमानदार व्यक्ति को जनप्रतिनिधि के रूप में चुना जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed