फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was shot dead in Jalandhar's Rama Mandi area.

Panchkula News: जालंधर के रामा मंडी इलाके में गोली मारकर युवक की हत्या

Tue, 21 Oct 2025 09:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 21 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
A youth was shot dead in Jalandhar's Rama Mandi area.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। दिवाली की रात थाना रामा मंडी इलाके में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कैंट निवासी 21 साल के सुमित के रूप में हुई है। आरोप है कि सुमित के दोस्त उसे कार में बिठाकर ले गए थे। घटना देर रात 11 बजे के बाद की है। सुमित प्राइवेट कंपनी में रिकवरी एजेंट का काम करता था।

सुमित के पड़ोसी गणेश का कहना है कि सुमित रात को बच्चों को पटाखे देकर किसी काम से अपने बाइक पर सवार होकर दीप नगर गया था। उसके कुछ दोस्त उसकी बाइक वहीं खड़ी करवा कर उसे कार में बिठाकर अपने साथ रामा मंडी ले गए थे। रामा मंडी में ही देर रात गोली मार के उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि गोली किसने मारी है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर थाना रामा मंडी के एसएचओ मनजिन्दर सिंह ने कहा कि पुलिस मृतक के परिवार से जानकारी हासिल कर आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रात को ही मामला दर्ज कर लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान व सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed