फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was duped of Rs 32.94 lakh in the name of share trading.

Panchkula News: शेयर ट्रेडिंग के झांसे में युवक से 32.94 लाख की साइबर ठगी

Thu, 08 Jan 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 32.94 lakh in the name of share trading.
फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित से लाखों रुपये ठग लिए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रायपुररानी निवासी एक युवक से शेयर ट्रेडिंग में फायदा दिलाने के झांसे में कुल 32 लाख 94 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत साइबर थाना में दर्ज करवाई है।
पीड़ित ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से संदेश आया। मैसेज करने वाली महिला ने खुद को दिल्ली निवासी इंटीरियर डिजाइनर बताया और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ाया। बातचीत के दौरान महिला ने शेयर ट्रेडिंग से अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया और एक फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट पर निवेश के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विश्वास में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में आईएमपीएस और आरटीजीएस के माध्यम से कई बैंकों में रकम ट्रांसफर की। शुरू में छोटे अमाउंट जमा करवाए गए, बाद में लाखों रुपये निवेश करवा लिए गए। वेबसाइट पर लाभ दिखाने के बाद, 11 लाख रुपये का फर्जी लोन दिखाकर पैसे निकालने के लिए पहले लोन चुकाने की शर्त रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब पीड़ित ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की, तो एक्सचेंज फीस और अन्य बहाने बनाकर और पैसे मांगे गए। इसी दौरान उसे ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि इस सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी में कुल 32.94 लाख रुपये की रकम पीड़ित से ठगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed