फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A youth was attacked in Saketri, his mobile and cash were looted.

Panchkula News: सकेतड़ी में युवक पर जानलेवा हमला, मोबाइल और नकदी लूटी

Tue, 07 Oct 2025 11:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Tue, 07 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in Saketri, his mobile and cash were looted.
एक महीने में छह स्नैचिंग और लूट की वारदात, पुलिस के हाथ खाली; रात में असुरक्षित होती सड़कों से बढ़ी दहशत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पंचकूला में आपराधिक घटनाएं नहीं थम रही हैं। बीते एक महीने में स्नैचिंग और लूट की छह वारदात सामने आ चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
5 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे सकेतड़ी स्थित पीर बाबा रोड पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने मानव कॉलोनी निवासी पंकज तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। पंकज नौकरी से घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने 2200 रुपये और मोबाइल लूट लिया। घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। एमडीसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की लेकिन हमलावर नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-5 के होटल में वेटर पर चाकू से हमला
3 अक्टूबर की रात सेक्टर-5 में तीन युवकों ने होटल के वेटर बृजेश रावत से मोबाइल और पर्स लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने छाती, पेट और जांघ पर चाकू से वार कर दिया। घायल को जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया में युवक पर हमला कर मोबाइल-नकदी लूटी
29 सितंबर की रात इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, मीट मार्केट के पास तीन बदमाशों ने जीरकपुर निवासी आसा राम पर हमला कर मोबाइल और 1500 रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसके पेट में चाकू मार दिया गया। घायल को सेक्टर-6 अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।


महिलाएं भी बनीं निशाना
21 सितंबर को सेक्टर-8 में टहल रही महिला के गले से बाइक सवार ने सोने की चेन झपट ली। वहीं, 24 सितंबर को सेक्टर-12 में काम पर जा रही महिला का मोबाइल दिनदहाड़े छीना गया। इससे पहले 9 सितंबर को सेक्टर-11 निवासी बुजुर्ग विद्या देवी के गले से बाइक सवारों ने चेन झपट ली थी। महिला नीचे गिरते-गिरते बची।

कोट
पुलिस की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और नाकेबंदी कर रही हैं। स्नैचिंग और लूटपाट में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
-सृष्टि गुप्ता, डीसीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed