फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man's bag was left behind in Delhi-Kalka Shatabdi, recovered with the efforts of GRP and RPF

Panchkula News: दिल्ली-कालका शताब्दी में छूटा युवक का बैग, जीआरपी व आरपीएफ के प्रयासों से हुआ बरामद

Wed, 22 Jan 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A young man's bag was left behind in Delhi-Kalka Shatabdi, recovered with the efforts of GRP and RPF
कालका। जीआरपी एवं आरएपीएफ के संयुक्त प्रयास से एक युवक का लैपटाॅप व अन्य कीमती सामान से भरा बैग वापस मिल गया। बैग मिलने पर युवक ने जीआरपी ओर आरपीएफ का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से कालका आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में गुरुग्राम निवासी एक युवक का बैग ट्रेन में ही छूट गया था। बैग में युवक का लैपटॉप, आई पैड, एयर बड, चार्जर इत्यादि जरूरी सामान था जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपये के करीब थी।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष उर्मिला एवं आरपीएफ इंचार्ज नमो नारायण मीणा ने बताया कि जीआरपी व आरपीएफ की टीम कालका रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इस दौरान दर्शित जैन नाम के युवक का फोन आया। उसने बताया कि दिल्ली से कालका आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी में उसका बैग पड़ा रह गया है। इस पर जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने शताब्दी गाड़ी सहित रेलवे स्टेशन व आसपास के एरिया में बैग की खूब तलाशी की लेकिन बैग नहीं मिल पाया। जिसके बाद स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। सीसीटीवी में दिखा कि एक महिला यात्री अपने परिवार के साथ बैग लेकर जाती नजर आई। आगे चलकर वे लोग टैक्सी में सवार होकर हिमाचल की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




टैक्सी स्टैंड की मदद से उपरोक्त टैक्सी चालक का पता लगाया गया। फोन पर संपर्क कर उसे सवारी सहित कालका रेलवे थाना में बुलाया गया। टैक्सी जब कालका पहुंची तो वह बैग महिला के पास ही मिला।

एसएचओ उर्मिला ने बताया कि महिला से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उनका ग्रुप हिमाचल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से कालका शताब्दी में आया था। इस कारण गलती से यह बैग उनके साथ आ गया था। उन्हें लगा कि यह बैग उनके ग्रुप के किसी सदस्य का होगा। एसएचओ ने बताया कि बैग में पड़े सारे समान को चेक कर लिया गया है जोकि सही सलामत है। जिस युवक का बैग गाड़ी में छूट गया था उसे भी बैग मिलने की जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article