फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man was duped of Rs 28 lakh in the name of sending him abroad.

Panchkula News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे 28 लाख

Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 28 lakh in the name of sending him abroad.
पंचकूला। कालका निवासी एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी हुई है। पीडि़त की शिकायत पर कालका थाना पुलिस ने आरोपी हरमन बड़ैच व अन्य खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायततकर्ता कालका निवासी हनीक्षित ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2023 में 12वीं कक्षा पास करने के बाद उन्होंने पीटीई कोर्स किया और काम की तलाश में था। इसी दौरान उनकी मुलाकात हरमन बड़ैच से हुई। आरोपी ने शिकायतकर्ता को यूके का वर्क वीजा लगवाने और वहां नौकरी व रहने की व्यवस्था करने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार पहले 10 रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लिए गए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 28 लाख रुपये वसूले गए। आरोपी ने युवक से पासपोर्ट लेकर कहा कि वीजा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने मुंबई में ट्रेनिंग का झांसा देकर उसे 26 नवंबर 2024 को दिल्ली बुलाया और वहां से मुंबई ले गया। यहां एक महीने की ट्रेनिंग करवाई गई। ट्रेनिंग के बाद आरोपी ने कहा कि वीजा जल्द आ जाएगा लेकिन बाद में संपर्क बंद कर दिया गया। शिकायत में बताया कि हरमन की बहन और उसका सहयोगी भी इस गिरोह में शामिल है। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी ठगी की गई रकम जल्द वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed