Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A young man, traumatized by the beating, hanged himself and made a video before dying

Panchkula News: मारपीट से आहत युवक ने लगाया फंदा, मरने से पहले बनाया वीडियो

Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A young man, traumatized by the beating, hanged himself and made a video before dying
रायपुररानी। मंगलवार दोपहर को रायपुररानी में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। टांगरी नदी से घर लौटने के बाद एक युवक ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रायपुररानी के सागर सिंगला के0 रूप में हुई है। मरने से पहले सागर ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था जिसमें उसने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने टांगरी नदी के पास पिटाई की थी। पिटाई से आहत होकर वीडियो में सागर ने कहा, ‘जिसने मुझे मारा है, मैं घर जाकर फांसी लगाऊंगा और उनका नाम बताऊंगा।’ यह वीडियो उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला था और कुछ ही देर में वायरल हो गया। सूचना पाकर रायपुररानी थाना पुलिस घर पहुंची। मृतक की मां मोनिका की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन


वीडियो देख दोस्त घर पहुंचे

वीडियो देखने के बाद उसके दोस्त रोहित और यूसुफ तुरंत उसके घर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोस्तों ने सागर से फंदे से लटका देखा तो उन्होंने शोर मचाया और परिवार को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल रायपुररानी में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच में जुटी

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है और वीडियो के समय, लोकेशन व तकनीकी विवरण की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि सागर ने आखिरी बार किससे बात की थी। उसे किन लोगों ने पिटा जांच की जा रही है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन लोगों ने सागर को प्रताड़ित किया, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों का इंतजार कर रही है। इसके बाद ही मौत के असली कारण और पिटाई करने वालों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन युवक द्वारा बनाए गए वीडियो को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। वीडियो में कही गई बातों के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सागर को किसने और क्यों पीटा था। -सुखबीर सिंह, एसएचओ रायपुररानी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed