{"_id":"6824f63f7e8ab4e42a0b5f19","slug":"a-young-man-snatched-a-bag-from-a-woman-just-100-meters-away-from-raipur-rani-police-station-and-ran-away-case-registered-panchkula-news-c-87-1-pan1007-122610-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर महिला से थैला छीनकर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर महिला से थैला छीनकर भागा युवक
Thu, 15 May 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Thu, 15 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना से महज 100 मीटर दूरी पर बुधवार को एक महिला से मोटरसाइकिल सवार थैला छीनकर भाग गया। इसके बाद महिला जोर जोर से शोर मचाती है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगालने लगती है।
गांव रेहना निवासी फरमीनी पत्नी तासिम ने थाना रायपुररानी में शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि वह बुधवार को वह अपने दो साल के बेटे व पड़ोसन जन्नत पत्नी सलीम के साथ गांव रेहना से रायपुररानी दवाई लेने और पैसे निकालने आई थी।
महिला के अनुसार, वह एसबीआई बैंक त्रिलोकपुर मोड़ स्थित शाखा से 8000 रुपये निकालने के बाद पैदल-पैदल बस अड्डा के पास अस्पताल मोड़ की ओर जा रही थी। इस दौरान जन्नत आगे चल रही थी और फरमीनी पीछे थी। तभी अचानक एक युवक बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल पर पीछे से आया और फरमीनी के हाथ से थैला छीनकर भाग गया।
विज्ञापन
थैले में 8000 रुपये नकद, तीनों बच्चों की जन्म पत्रियां, फरमीनी की खुद की जन्म पत्री, सभी के आधार कार्ड, एसबीआई बैंक की पासबुक तथा अन्य जरूरी कागजात थे। महिला ने पुलिस से अपील की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उसका लूटा गया सामान बरामद किया जाए।
थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व युवक की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।