{"_id":"683c539773558f85b60c9d80","slug":"a-womans-chain-was-stolen-during-the-katha-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123243-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कथा के दौरान महिला की चेन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कथा के दौरान महिला की चेन चोरी
Sun, 01 Jun 2025 06:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Sun, 01 Jun 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 शालीमार ग्राउंड में बाबा बागेश्वर की पांच दिवसीय हनुमान कथा में दो महिलाओं के साथ चेन चोरी हो गई। पहली घटना में पुलिस कॉस्टेबल की पत्नी की चेन चोरी हुई थी। स्नैचिंग हुई। दूसरी वारदात 28 मई को शाम सात से नौ बजे के बीच जिला अदालत में तैनात एडवोकेट की पत्नी के साथ हुई। पीड़िता के पति ने चेन चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता एडवोकेट विक्रम पाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 मई की शाम करीब सात बजे अपनी पत्नी रेनु ठाकुर के साथ बागेशवर धाम सरकार की कथा सुनने सेक्टर-5 आए थे। रात करीब नौ बजे वहां से निकलने लगे तो उनकी नजर पत्नी रेनु ठाकुर के गले पर पड़ी तो देखा कि ढाई तोले की सोने की चेन गायब थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठाकर चेन चोरी कर ली। सेक्टर-पांच की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।