{"_id":"6841bc04e89cd0a3c9037d20","slug":"a-woman-from-sirsa-was-caught-while-trying-to-board-a-plane-with-cartridges-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-729202-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कारतूस लेकर हवाई जहाज में चढ़ने की कोशिश में सिरसा की महिला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कारतूस लेकर हवाई जहाज में चढ़ने की कोशिश में सिरसा की महिला काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। सिविल एयरपोर्ट पर सिरसा की महिला को रिवाॅल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवाॅल्वर के चार कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि उक्त कारतूस महिला के पति के पास मौजूद लाइसेंसी रिवाॅल्वर के थे, जिन्हें वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी।
सिरसा के गांव गुंदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बुधवार दोपहर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी, तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले। महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखे लाइसेंसी रिवाॅल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कापी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर रोक होने के कारण महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।