{"_id":"68dc3e819e1bbb2f180f7438","slug":"a-vehicle-carrying-pilgrims-returning-from-a-pilgrimage-overturned-killing-an-eleventh-grade-student-amputating-a-childs-hand-and-injuring-26-others-panchkula-news-c-87-1-pan1011-127662-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, ग्यारहवीं के छात्र की मौत, एक बच्चे का हाथ कटा, 26 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, ग्यारहवीं के छात्र की मौत, एक बच्चे का हाथ कटा, 26 घायल
विज्ञापन
पंचकूला। सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे श्री माता मनसा देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हाईवे पर पलट गई। सड़क हादसा सेक्टर-3 के डायल 112 बिल्डिंग के पास हुआ। हादसे में ग्यारहवीं के छात्र राज (18) की मौत हो गई जबकि करीब 26 लोग घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों को पीजीआई और जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर किया गया है। 9 लोग पंचकूला के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य घायलों को उपचार के बाद छुद्टी दे दी गई है। हादसे में एक बच्चे का हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया जिसकी पीजीआई में सर्जरी चल रही है।
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मृतक राज की माता कविता की शिकायत पर गाड़ी चालक जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु जीरकपुर पभात गांव के रहने वाले और आपस में रिश्तेदार हैं। वे सोमवार देर रात श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेकने आए थे। लौटते समय माजरी चौक पुल से नीचे उतरते हुए उनका छोटा हाथी (टैंपो) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक 30-35 लोग बैठे हुए थे।
चालक की लापरवाही बनी मौत की वजह
शिकायतकर्ता कविता ने शिकायत में बताया कि चालक जितेंद्र ने बार-बार मना करने के बावजूद गाड़ी तेज रफ्तार में चलाई जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और डायल- 112 की गाड़ियों से अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-21 से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टैंपो को क्रेन की मदद से कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा किया। मंगलवार सुबह डीसीपी सृष्टि गुप्ता भी अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
-पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
मृतक राज के शव का मंगलवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक की मां कविता के बयान पर चालक जितेंद्र के खिलाफ तेज रफ्तारी, लापरवाही और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस हादसे में छोटे बच्चों से लेकर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक के परिजन भी गाड़ी में सवार थे। सभी हादसे में घायल हुए है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता कविता चालक जितेंद्र की भाभी है।
-- -- -- -- --
श्रद्धालुओं को कार ने मारी टक्कर, एक को फीट घसीटता ले गया चालक, मौत
एक गंभीर घायल, मोहाली के गांव नंडियाली का रहने वाला था मृतक गुरप्रीत सिंह
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी मंदिर में दर्शन कर सोमवार रात 1:15 बजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को काली रंग की महिंद्रा एक्सयूवी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक युवक कई फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। मृतक की पहचान मोहाली के गांव नंडियाली निवासी गुरप्रीत सिंह (27) के रूप में हुई है। घायल युवक साहिल भी इसी गांव का रहने वाला है। उसका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कुछ देर बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक गुरप्रीत पटियाला का रहने वाला है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई धर्मवीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धर्मवीर ने शिकायत में बताया कि वह, उसका भाई गुरप्रीत सिंह और उनका दोस्त साहिल सोमवार की रात करीब 11 बजे नवरात्रों में माता मनसा देवी के दर्शन के लिए घर से निकले थे। रास्ते में उनके ताया के बेटे विक्की ने फोन कर बताया कि वह अपनी कार से मंदिर के लिए निकल रहा है। जब तीनों सेक्टर-12ए के सामने हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में साहिल गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि गुरप्रीत सिंह को गाड़ी काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। घटना की सूचना मिलते ही धर्मवीर सिंह ने अपने रिश्तेदार विक्की और घायल साहिल के परिजनों को सूचना दी। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल, सेक्टर 6 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।