फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A unique blood donation camp in which only women donated blood

Panchkula News: अनोखा रक्तदान शिविर, इसमें सिर्फ महिलाओं ने ही किया रक्तदाता

Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A unique blood donation camp in which only women donated blood
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेक्टर-01 के राजकीय महिला पीजी महाविद्यालय में अनोखे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस शिविर में सिर्फ 138 से अधिक महिलाओं ने ही रक्तदान किया। जिसमें आईटीबीपी की महिला जवान, अधिकारी, डॉक्टर्स, शिक्षक, स्वच्छता नायक शामिल हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। इनमें आईटीबीपी की महिला जवान, अधिकारी, डॉक्टर्स, शिक्षक, स्वच्छता नायक आदि शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। पंचकूला जिले के ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ बरवाला की तीन सर्वाधिक प्रतिभाशाली बेटियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला जिले के ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ बरवाला की तीन सर्वाधिक प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इन्हें ‘श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियां‘ कहा। उन्होंने बताया कि श्रेष्ठ ग्राम की उपाधि उस गांव को देते हैं, जिसमें लिंगानुपात श्रेष्ठ है। बरवाला गांव के निवासियों की बेटियों के प्रति अच्छी सोच के चलते बरवाला में एक हजार बेटों के पीछे 1059 बेटियां हैं। मुख्यमंत्री ने श्रेष्ठ ग्राम की श्रेष्ठ बेटियां, जिनमें महक को 75 हजार रुपये, आरजू को 45 हजार रुपये और लतिका को 30 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए पीसी-पीएनडीटी कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसके तहत 5 हजार या इससे अधिक की आबादी वाले उस गांव को हर वर्ष ‘श्रेष्ठ ग्राम‘ पुरस्कार प्रदान किया जाता है, जिसका लिंगानुपात 1,000 या उससे अधिक होता है।

इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव, कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, पंचकूला मेयर कुलभूषण गोयल और पंचकूला की सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed