फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A truck coming from the wrong side hit an auto and a 6-year-old child died

Panchkula News: गलत साइड से आ रहे हैं ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर 6 वर्षीय बच्चे की मौत

Thu, 19 Jun 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
A truck coming from the wrong side hit an auto and a 6-year-old child died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। जीटी रोड की सर्विस लेन पर फ्लाईओवर के पास गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने सवारियां ले जा रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी। इससे एक 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
हादसे की जानकारी देते हुए थाना सरहिंद के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मृतक बच्चे की पहचान मोहम्मद तबारिक के तौर पर हुई है जबकि घायलों में बच्चे की नानी अरीना खातून निवासी मंडी गोबिंदगढ़ व एक अन्य यात्री एमडी साजिद शामिल थे। बताया कि रेलवे स्टेशन से उक्त यात्रियों को लेकर ऑटो मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो जीटी रोड पर पहुंचा तथा मंडी गोबिंदगढ़ जाने के लिए सर्विस लेन की ओर मुड़ रहा था, तभी उसी सर्विस लेन पर तरखान माजरा से सरहिंद की ओर रांग साइड आ रहा था तथा जैसे ही ट्रक रेलवे रोड की ओर मुड़ने लगा, तभी उसकी ऑटो से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया जहां सभी उपचाराधीन हैं तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। मृतक बच्चे के नाना मोहम्मद मुस्तफा के दिए बयान पर ट्रक चालक राजिंदर सिंह संगरूर खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed