फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A tree fell on the track between Dhulkot and Ambala, five trains were stopped

Panchkula News: धुलकोट और अंबाला के बीच ट्रैक पर गिरा पेड़, रोकी गईं पांच ट्रेनें

Thu, 22 May 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
A tree fell on the track between Dhulkot and Ambala, five trains were stopped
पंचकूला धुलकोट और अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़।
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, ऊंचाहार, गोवा संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें देरी से चल रहींमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। धुलकोट और अंबाला के बीच बुधवार को तेज आंधी से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गया। सूचना के बाद रेलवे ने ट्रैक से पेड़ों हटाया और शाम साढ़े छह बजे के बाद यातायात सेवा हुई। इस दौरान करीब पांच ट्रेनों काे रोकना पड़ा। ये ट्रेनें पानीपत, धुलकोट, खरड़, लालड़ू, करनाल के पास रेलवे स्टेशनों पर आधे घंटे से डेढ़ घंटे तक खड़ी रहीं। इस बाधा के कारण चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, ऊंचाहार, गोवा संपर्क क्रांति सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
बुधवार को शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर धुलकोट और अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक पर तेज आंधी के कारण दो पेड़ टूटकर गिर गए। हाईवे से गुजर रहे पंचकूला के सेक्टर-19 निवासी और रेलवे से रिटायर्ड जसविंदर सिंह ने इसकी सूचना रेलवे के चीफ कंट्रोलर कोचिंग को शाम 5.13 मिनट पर दी। इसके बाद धुलकोट से दो मुलाजिमों को महज दस मिनट के भीतर मौके पर भेजा गया और आसपास के स्टेशनों के कंट्रोल रूम पर मैसेज के जरिये सूचना दी गई। इसके बाद ट्रैक से पेड़ों को हटाने का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 40 मिनट लेट, लालड़ू में रोका गया
-गोवा संपर्क क्रांति 2 घंटे 11 मिनट लेट, पानीपत में रोका गया
-ऊंचाहार एक्सप्रेस धुलकोट में रोका, ट्रेन आधा घंटा लेट
-नई दिल्ली से दौलतपुर चौक जाने वाली जन शताब्दी को करनाल के पास आमीन स्टेशन पर रोका। करीब एक घंटा लेट।
--दौलतपुर चौक से गांधी नगर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन को खरड़ में आधा घंटा रोका गया।


कोट
धुलकोट और अंबाला में आंधी के कारण रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गए थे। इस बीच कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक से पेड़ों को हटाने के बाद यातायात सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन कुमार झा, सीनियर डीसीएम अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed