{"_id":"694afac44f3233dbac0637cd","slug":"a-sip-of-tea-proved-costly-truck-stolen-in-10-minutes-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130872-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चाय की चुस्की पड़ी महंगी, 10 मिनट में ट्रक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चाय की चुस्की पड़ी महंगी, 10 मिनट में ट्रक चोरी
विज्ञापन
दो घंटे के भीतर ट्रक को चालक समेत बरामद, मालिक ने नहीं दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। सूरजपुर बस स्टॉप पर चाय पीने उतरे ट्रक चालक को चाय पीना महंगा पड़ गया। मात्र 10 मिनट में उसका ट्रक चोरी हो गया। हालांकि ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर ट्रक को चालक समेत बरामद कर लिया।
जानकारी के अनुसार पिंजौर से पंचकूला की ओर जा रहा ट्रक सुबह करीब 5 बजे सूरजपुर बस स्टॉप पर रुका। पूर्व सरपंच नरंगा राम ने बताया कि ट्रक चालक चाय पीने के लिए नीचे उतरा लेकिन ट्रक की चाबी गाड़ी में ही लगी रह गई। जब चालक चाय पीकर लौटा तो ट्रक गायब था। ट्रक न मिलने पर चालक के हाथ-पांव फूल गए और उसने तुरंत ट्रक मालिक को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।
ट्रक मालिक ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद इलाके में नाकाबंदी की गई। जांच में सामने आया कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रक को लेकर चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले यू-टर्न लेकर एचएमटी की ओर चला गया। ट्रक में लगे जीपीएस की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने एचएमटी पेट्रोल पंप के पास ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। वहीं अमरावती एनक्लेव चौकी इंचार्ज प्रीतम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। ट्रक मालिक की ओर से कोई शिकायत न मिलने पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।