{"_id":"6a909824e5c57f31ae05eb4a","slug":"a-rakhi-tied-by-innocent-hands-forged-a-bond-of-affection-panchkula-news-c-87-1-pk11015-140537-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मासूम हाथों की राखी ने बांधा स्नेह का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मासूम हाथों की राखी ने बांधा स्नेह का रिश्ता
विज्ञापन
उम्मीद के बच्चों ने संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान के साथ मनाया रक्षाबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। रक्षाबंधन पर नगर निगम पंचकूला के मार्गदर्शन में ‘स्माइल परियोजना’ की कार्यान्वयन संस्था ‘उम्मीद’ एनजीओ के बच्चों ने संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान (एचसीएस) के साथ पर्व मनाया। कभी विद्यालय से बाहर रहे इन बच्चों ने पूरे उत्साह से उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मीयता देखने को मिली।
उम्मीद संस्था की पंचकूला टीम ने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और प्रोत्साहित करने के लिए गौरव चौहान व नगर निगम का आभार जताया। कार्यक्रम में ‘उम्मीद’ संस्था की पंचकूला टीम, परियोजना सदस्य और बच्चे मौजूद रहे। बच्चों और अधिकारी के बीच यह मुलाकात स्नेह, विश्वास, सम्मान और संरक्षण के रिश्ते का प्रतीक बनी।