फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A procession was taken out to mark the birth anniversary of Lord Valmiki.

Panchkula News: भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा

Mon, 06 Oct 2025 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out to mark the birth anniversary of Lord Valmiki.
पंचकूला। भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न सेक्टरों से होत हुए सेक्टर-16 के बुढ़नपुर में संपन्न हुई। यात्रा में भारी संख्या में समाज के लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की झांकियों के साथ-साथ बैंडबाजों, ढोल-नगाड़ों और धर्मध्वज के माध्यम से भक्ति का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

कई जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया और फूल बरसाए गए। समाज के लोगों ने कहा कि भगवान वाल्मीकि का जीवन हमें सत्य, ज्ञान और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर भारी संख्या में बच्चे, बुढ़े, युवा व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed