फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A person out for a walk was hit by an unknown vehicle, died

Panchkula News: सैर करने निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 29 Apr 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
A person out for a walk was hit by an unknown vehicle, died
पंचकूला। सैर कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गंभीर सिंह सेक्टर-7 निवासी के रूप में हुई है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फाजिल्का पंजाब निवासी प्रमोद सिंह ने बताया कि उसके पिता गंभीर सिंह 40 वर्ष से सेक्टर-7 स्थित घर में कुक का काम करते थे। पिता रोज की तरह शनिवार रात करीब 9.30 बजे अपना काम समाप्त करने के बाद पैदल सैर करने के लिए मकान से निकले थे। वे काफी समय बाद भी घर नहीं पहुंचे। इसके बाद मकान मालिक ने उसके पिता की तलाश की। उन्हें पता चला कि पिता को सिंह द्वार माता मनसा देवी की ट्रैफिक पोस्ट के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। किसी राहगीर ने उसके पिता को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया है। सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता पीजीआई के ट्रामा सेंंटर में पंहुचा। उपचार के दौरान शिकायतकर्ता के पिता की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed