फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A member of the gang who stole 65 lakh cash and jewelery arrested

Panchkula News: 65 लाख की नकदी और जेवर चोरी करने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2023 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
A member of the gang who stole 65 lakh cash and jewelery arrested
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने सेक्टर-4 स्थित वकील के घर से 65 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान मेरठ उत्तर-प्रदेश निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार इस गैंग में चार लोग शामिल हैं। रिमांड के दौरान आरोपी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ जेवर और नकदी की बरामदगी करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को चोर स्विफ्ट कार से सेक्टर-4 स्थित वकील और डॉक्टर दंपती के घर दोपहर तीन बजे चोरी करने पहुंचे थे। चोर मात्र 27 मिनट में 62 लाख रुपये के जेवर और तीन लाख रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए थे। चोरी की वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सेक्टर-5 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी थी। घर मालिक चरणजीत सिंह ने बताया कि वे पेशे से वकील हैं। उनकी पत्नी डॉक्टर है। घर में उनके साथ सास रहती है। उन्होंने बताया कि वे 28 जनवरी को दोपहर करीब तीन बजे पत्नी व सास के साथ चंडीगढ़ में फर्नीचर देखने के लिए गए थे। जब वे शाम 6.45 बजे वापस आए तो घर के मेन गेट का ताला टूूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही सेक्टर-5 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


आरोपी चला रहा था कार
आरोपी इमरान के साथ चोरी की वारदात में तीन अन्य साथी भी शामिल है। जिस दिन सेक्टर-4 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया उस दिन वह कार चला रहा था। वह कार में वह दूसरे साथी के साथ बैठा हुआ था और उसके दो अन्य साथ घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस दिल्ली पहुंचे। उसके बाद चोरी के सामान का बंटवारा किया गया। उसके हिस्से में 15 तोला सोना और 90 हजार रुपये नकद आया। आरोपी पर फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और छतीसगढ़ में चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिमांड के दौरान दिल्ली, नोयडा, मेरठ में छापा मारेगी पुलिस
पुलिस रिमांड के दौरान दिल्ली, नोयडा, मेरठ और अन्य जगहों पर छापा मारेगी ताकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चोरी की और भी वारदातों को खुलासा हो सकता है। आरोपी मेरठ से पंचकूला आते थे और सेक्टरों की रेकी करते थे। इसके बाद आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed