फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A massive fire broke out in a two year old horticulture waste, 22 fire brigade vehicles brought it under control.

Panchkula News: दो साल के हॉर्टिकल्चर वेस्ट में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियों ने पाया काबू

Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in a two year old horticulture waste, 22 fire brigade vehicles brought it under control.
पंचकूला। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित नगर निगम के हॉर्टिकल्चर वेस्ट में रविवार सुबह करीब 6.30 बजे भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के साथ वाले प्लॉट में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की करीब 22 गाड़ियों ने देर शाम काबू पाया। आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ और मोहाली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ी। आग लगने की वजह से दिनभर क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। आग लगने की जानकारी मिलते ही विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर कुलभूषण गोयल के अलावा नगर निगम, पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फैलती आग को देखकर एनडीआरफ की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि तीन माह पहले नगर निगम को पत्र लिखकर हॉर्टिकल्चर वेस्ट हटाने को कहा था, लेकिन नगर निगम ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित पेट्रोल पंप के साथ खाली प्लॉट में नगर निगम दो साल से हॉर्टिकल्चर वेस्ट डंप कर रहा था। इसमें रविवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग चारों तरफ फैल गई। इसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में जुट गए। पेट्रोल पंप के समीप तक पहुंची आग को फायर कर्मचारियों ने जद्दोजहद कर बुझाया। आग बुझाने के लिए चंडीगढ़ के अलावा मोहाली से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगानी पड़ी। इसके अलावा जेसीबी की भी मदद ली गई। पेट्रोल पंप के मालिक संजय गर्ग का कहना है कि उन्होंने आग की आशंका को देखते हुए तीन माह पहले नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा था कि हॉर्टिकल्चर वेस्ट को यहां से हटाया जाए। इसके बाद भी कई बार मौखिक शिकायत दी थी, लेकिन वेस्ट को हटाया नहीं गया। इनके अनुसार पेट्रोल पंप में चारों टैंक फुल थे। इनमें करीब हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल था।
विज्ञापन

झुग्गियां छोड़कर भागे लोग
हॉर्टिकल्चर वेस्ट के पीछे कुछ लोग झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। वे कूड़े से प्लास्टिक, लोहा और चीजें अलग करने का काम करते हैं। आग लगते ही वे लोग भी अपनी जान बचाने के लिए झुग्गियों को छोड़कर बाहर निकल आए। देखते ही देखते उन्होंने अपना सारा सामान बाहर निकाल लिया। अगर आग वहां तक पहुंच जाती सारी झुग्गियां जलकर राख हो जाती। पेट्रोल पंप के पास सेक्टर-12ए है। वहां हजारों लोग रहते हैं। इसके अलावा आसपास फैक्टरियां भी हैं, जहां हजारों की संख्या में लोग काम करते हैं। आग लगने के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत देखी गई।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने लिया जायजा, जांच के दिए आदेश
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने रविवार को औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में लगी आग का जायजा लिया। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हॉर्टिकल्चर वेस्ट के निस्तारण और उपयोग के लिए दूसरे देशों और प्रदेशों की तर्ज पर प्लांट लगाने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोई एक दिन का वेस्ट नहीं बल्कि दो साल पुराना वेस्ट है। उन्होंने कहा कि एक बडा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल अधिकारी
ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त ने मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसमें एसडीएम पंचकूला, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त, नगर निगम के अधीक्षक अभियंता और फायर स्टेशन आफिसर पंचकूला को शामिल किया गया है। यह कमेटी आग लगने के कारणों के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ-साथ भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुझाव भी देगी। साथ ही अधिकारी/व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की भी सिफारिश करेगी जिसके गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण यह घटना हुई है। इसके अलावा उप नगर निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी, कार्यकारी अभियंता (बागवानी) नगर निगम पंचकूला प्रमोद कुमार और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर निगम पंचकूला अविनाश सिंगला की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी घटनास्थल पर चौबीस घंटे होम गार्ड की तैनाती भी सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed