फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A man posing as a relative of an elderly man was cyber-cheated of Rs 2.50 lakh; a case has been registered.

Panchkula News: बुजुर्ग से रिश्तेदार बनकर 2.50 लाख की साइबर ठगीए मामला दर्ज

Wed, 31 Dec 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A man posing as a relative of an elderly man was cyber-cheated of Rs 2.50 lakh; a case has been registered.
पंचकूला। कालका क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति को रिश्तेदार बनकर ठगने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने व्हाट्स एप कॉल के जरिए खुद को पारिवारिक रिश्तेदार बताकर विश्वास में लिया और इलाज के बहाने 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार, 11 अक्टूबर को पीड़ित के मोबाइल फोन पर अलग-अलग अनजान नंबरों से व्हाट्स एप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पहले पहचान पूछी और फिर खुद को रिश्तेदार बताते हुए भरोसा जीत लिया। बातचीत के दौरान ठग ने दावा किया कि उसने विदेश में कुछ पैसे जमा किए हैं और वह यह रकम पीड़ित के खाते में भेज रहा है। इसके बाद ठग ने पीड़ित से बैंक खाता नंबर हासिल कर लिया। कुछ देर बाद ठग ने पीड़ित को 9.80 लाख रुपये ट्रांसफर करने की फर्जी बैंक स्लिप भेजी और कहा कि रकम 24 घंटे में खाते में आ जाएगी। इसके कुछ समय बाद दोबारा कॉल कर ठग ने बहाना बनाया कि विदेश भेजने वाले एजेंट की मां गंभीर रूप से बीमार है और इलाज के लिए तत्काल पैसों की जरूरत है। इस पर ठग ने पीड़ित से 2.50 लाख रुपये भेजने को कहा, यह विश्वास दिलाते हुए कि यह रकम पहले भेजे गए पैसों में से काट ली जाएगी। ठग की बातों में आकर पीड़ित ने 13 अक्टूबर को अपने बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद ठग ने फिर से अतिरिक्त पैसों की मांग की, जिससे पीड़ित को ठगी का शक हुआ। जब वादा की गई रकम पीडि़त के खाते में नहीं आई, तब उसे साइबर फ्रॉड का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed