फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A major liquor racket busted in Ludhiana East

Panchkula News: लुधियाना पूर्वी में एक बड़े शराब रैकेट का भंडाफोड़

Sun, 31 Aug 2025 09:17 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 31 Aug 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
A major liquor racket busted in Ludhiana East
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। पंजाब के आबकारी विभाग लुधियाना पूर्वी रेंज की टीमों ने दो जगह छापा मारकर एक बड़े शराब रैकेट का पर्दाफाश किया है। पहला मामला प्रीमियम शराब रिफिलिंग रैकेट से जुड़ा है। लुधियाना ईस्ट रेंज द्वारा मारे गए छापे में पाया गया कि यह रैकेट प्रीमियम आयातित शराब की बोतलों को घटिया आईएमएफएल और पीएमएल ब्रांड से रिफिल कर रहा था। इस मामले में आरोपी अमित विज, पंकज सैनी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल की गई 106 खाली शराब की बोतलें, ग्लेनलिवेट, ब्लैक डॉग, चिवास रीगल, जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल, हेंड्रिक्स जिन, गोडावन और अन्य महंगे आयातित लेबल सहित प्रसिद्ध ब्रांडों की 39 प्रीमियम शराब की बोतलें बरामद की गई। इस धंधे में उपयोग की जाने वाली स्विफ्ट डिजायर को मौके पर जब्त किया गया। लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों अपराधियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और इस रैकेट के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

आबकारी टीम ने थाना समराला के अंतर्गत गांव बर्मा में एक अन्य आरोपी के पास चंडीगढ़ में बिक्री के लिए रखी गई अवैध शराब बरामद की। इस कार्रवाई में विक्रमजीत सिंह निवासी गांव बर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से पीएमएल मार्का संतरा की 24 बोतल, पीएमएल मार्का दिलबर सौंफिया की 36 बोतल, दोनों ब्रांडों पर केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए लिखा था, जिससे यह साबित होता है कि यह माल पंजाब में अवैध रूप से तस्करी करके लाया गया था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। यह मामला समराला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। यह अभियान पंजाब के आबकारी आयुक्त जितेंद्र जोरवाल के मार्गदर्शन और तरसेम चंद, डीसीएक्स पटियाला ज़ोन, डॉ. शिवानी गुप्ता, एसीएक्स लुधियाना पूर्वी, और ईओ अशोक कुमार और अमित गोयल के पर्यवेक्षण में चलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed