{"_id":"696144418499f1704a0ec2df","slug":"a-major-announcement-to-make-the-district-child-labour-free-strict-instructions-given-to-the-task-force-panchkula-news-c-87-1-pan1012-131496-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लिंगानुपात सुधार में योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लिंगानुपात सुधार में योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और आम नागरिकों को महिला सुरक्षा, अधिकारों, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर जागरूक करना था।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचकूला से संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ. पूनम रमण उपस्थित रहीं। इस अवसर पर पिछले तीन वर्षों में लिंगानुपात सुधार में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सचिन कपूर द्वारा योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं को विभिन्न योग आसनों की जानकारी दी गई और नियमित योग के लाभ समझाए गए।
इसके अलावा जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण से रेनू माथुर ने महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. संगीता सिंघल ने सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
डाइटिशियन श्रीमती कविता ने महिलाओं को पौष्टिक और संतुलित आहार अपनाने के लिए जागरूक किया।
कार्यशाला ने महिलाओं को न केवल अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति सचेत किया, बल्कि उन्हें सशक्त बनाने और समाज में समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश भी दिया।