{"_id":"690a6ea0f3212928400daaa8","slug":"a-light-and-sound-show-dedicated-to-the-martyrdom-of-guru-tegh-bahadur-will-be-held-in-mohali-on-november-11-panchkula-news-c-71-1-spkl1025-135258-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मोहाली में 11 नवंबर को होगा गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मोहाली में 11 नवंबर को होगा गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित लाइट एंड साउंड शो
Wed, 05 Nov 2025 02:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
मोहाली। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों की शृंखला के तहत पंजाब सरकार की ओर से 11 नवंबर की शाम मोहाली में विशेष लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि यह कार्यक्रम सरस मेला ग्राउंड, सेक्टर-88 में शाम 5:30 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की शुरुआत ढाडी जत्थे द्वारा वीर रस भरी वारों के गायन से होगी। इसके बाद गुरु तेग बहादुर जी की अद्वितीय शहादत को दर्शाने वाला लाइट एंड साउंड शो प्रस्तुत किया जाएगा। शो के लिए किसी प्रकार की टिकट या पास की आवश्यकता नहीं होगी। संगत को खुले आमंत्रण के तहत शामिल होने का आग्रह किया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने और वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सांसद मलविंदर सिंह कंग भी विशेष रूप से शामिल होंगे।
डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल को दर्शकों की सुविधा के अनुसार तैयार किया जाए। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त परमिंदर पाल सिंह, एडीसी अनमोल सिंह धालीवाल, एसडीएम दमनदीप कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।