{"_id":"6ae3b0139b7de850c90e727f","slug":"a-legacy-of-integrity-showcased-through-postage-stamps-conveying-a-message-of-a-corruption-free-india-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143195-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डाक टिकटों में दिखी सत्यनिष्ठा की विरासत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डाक टिकटों में दिखी सत्यनिष्ठा की विरासत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का दिया संदेश
विज्ञापन
कालका कारखाने में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत डाक टिकट प्रदर्शनी आयोजित
फोटो सहित
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कालका कारखाने में विशेष डाक टिकट प्रदर्शनी लगाई गई। राजभाषा विभाग के सहयोग से आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन वर्क्स मैनेजर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें डाक टिकटों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, सत्यनिष्ठा और प्रशासनिक शुचिता की ऐतिहासिक विरासत को दर्शाया गया।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण सीनियर सेक्शन इंजीनियर ललित कुमार कालिया का दुर्लभ डाक टिकट संग्रह रहा। इसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, केंद्रीय सतर्कता आयोग और के. संथानम से संबंधित विशेष टिकट प्रदर्शित किए गए। इनके जरिए राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल के योगदान और भ्रष्टाचार निवारण के लिए गठित समिति के अध्यक्ष के. संथानम की भूमिका को रेखांकित किया गया।
प्रदर्शनी में केंद्रीय सतर्कता आयोग की स्थापना से जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं को भी प्रस्तुत किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी पहुंचे। कार्यक्रम ने कर्मचारियों को पारदर्शिता, ईमानदारी और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश दिया।