फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A journey that began with 15 children from the slums has led to 15,000 being equipped with skills.

Panchkula News: झुग्गियों के 15 बच्चों से शुरू हुआ सफर, 15 हजार को बनाया हुनरमंद

Sat, 24 Oct 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A journey that began with 15 children from the slums has led to 15,000 being equipped with skills.
पंचकूला। झुग्गियों के 15 बच्चों से शुरू हुई पहल आज 15 हजार से अधिक बच्चों तक पहुंच चुकी है। अमिता मारवाह पिछले 15 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में जुटी हैं। उनके अभियान से प्रशिक्षित छह बच्चों का चयन सैन्य बलों में हुआ है, जबकि कई बच्चे प्रशिक्षक और शिक्षक बनकर दूसरों को हुनर सिखा रहे हैं। पिछले पांच साल से गांव मदनपुर चल रहे योग शिविर में शुक्रवार को उन्होंने खुद बच्चों को योग करना सिखाया और जीवन जीने की कला सिखाई।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में शुरू हुए इस प्रयास के तहत बच्चों को मार्शल आर्ट्स, ताइक्वांडो, योग, चित्रकला और कथक का प्रशिक्षण दिया जाता है। छह हजार से अधिक बच्चों को प्रायोजन के माध्यम से सहायता भी मिली है। कई बच्चे अपनी प्रशिक्षण कक्षाएं चला रहे हैं और कुछ राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से प्रमाणित प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमिता बच्चों के साथ जरूरतमंद परिवारों की भी मदद करती हैं। इसमें बेटियों के विवाह, इलाज और बच्चों की फीस के लिए आर्थिक सहयोग शामिल है। परिवार नियोजन और स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के साथ निशुल्क दंत चिकित्सा और स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed