फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A fund of Rs 1.51 lakh was created to spend on the education of daughters

Panchkula News: बेटियों की शिक्षा पर खर्च के लिए बनाया 1.51 लाख का फंड

Sun, 09 Mar 2025 01:37 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 09 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
A fund of Rs 1.51 lakh was created to spend on the education of daughters
चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम महादेव कांवड़ सेवा दल ने बेहतरीन पहल की है। संस्था ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए संस्था के फंड से 1.51 लाख रुपये की धनराशि खर्च करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

यह राशि इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के उच्च शिक्षा के लिए रखी गई है। संस्था के महासचिव गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षा ही वह प्रकाश है जो न केवल किसी का भविष्य संवारती है, बल्कि पूरे समाज को प्रगति की राह दिखाती है। आर्थिक तंगी के कारण किसी भी बेटी की शिक्षा में बाधा न हो इसके लिए सहायता राशि दी जा रही है। महिलाएं केवल गृहस्थी तक ही सीमित न रहें बल्कि धर्म, शिक्षा और समाजसेवा में भी आगे बढ़कर भूमिका निभाएं।
विज्ञापन


12 ज्योतिर्लिंग को विसर्जन करने के लिए जत्था रवाना
सेवा दल के खजांची हनी गुलाटी ने बताया कि हाल ही में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ था। इस दौरान 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए थे। कथा के दौरान प्रतिदिन रुद्राभिषेक किया गया। अब इनका विसर्जन करने के लिए महिलाओं की एक विशेष टीम हरिद्वार के लिए रवाना की गई है। यात्रा के लिए मुस्कान, रीना, वैशाली, गुरप्रीत, खुशबू, रिया, भारती, अनीशा, पूजा, कशिश और ममता 50 से भी अधिक श्रद्धालु हरिद्वार गए हैं। ये सभी रविवार को चंडीगढ़ लौट आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed