{"_id":"5f7790ac8ebc3e9be418c651","slug":"a-fraudster-of-six-lakhs-is-controlled-pkl-office-news-pkl3897453155","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख की धोखाधड़ी करने वाला काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लाख की धोखाधड़ी करने वाला काबू
विज्ञापन
पंचकूला। जमीन देने के बदले छह लाख की धोखाधड़ी के आरोपी जसविंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जसविंद्र सिंह पुत्र साधु सिंह वासी लालगढ़ पंचकूला का रहने वाला है। पिंजौर पुलिस ने शिकायतकर्ता हरिंद्र कौर की शिकायत पर केस दर्ज किया था।
पुलिस ने बताया कि हरिंद्र कौर पत्नी बलदेव सिंह निवासी चंडीगढ़ ने 8 दिसंबर 2018 को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में शिकायत दी थी कि छह लोगों ने जुलाई 2016 में पहले सप्ताह में शिकायतकर्ता के पति बलदेव सिंह से आरोपी बहादुर सिंह ने संपर्क किया। इसके बाद प्रॉपर्टी के दाम बताए। इस पर हरिंद्र कौर और उनके पति बलदेव सिंह पिंजौर स्थित प्रॉपर्टी डीलिंग स्थित कार्यालय गई। छह लाख रुपये में पिंजौर - बद्दी रोड लोहागढ़ में कार्यालय में प्रॉपर्टी के रेट तय हुआ।
इस पर जमीन मालिक जसविंद्र सिंह को सौदा तय होने के बाद छह लाख रुपये दिए गए। यह पैसे आरोपी को तीन लाख ऑनलाइन जबकि तीन लाख गवाहों के सामने दिए। इसके बाद यह प्रॉपर्टी दूसरे के नाम पर भी जसविंद्र सिंह ने बेच दी। इसे लेकर महिला ने पिंजौर थाना पुलिस को शिकायत दी। गिरफ्तार किए जाने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।