{"_id":"6ad91d7fca71415a4807a4cb","slug":"a-ford-endeavour-collided-with-an-activa-scooter-carrying-a-mother-and-son-on-their-way-to-school-both-sustained-injuries-panchkula-news-c-87-1-pan1001-142914-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसका नौ वर्षीय बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बच्चे के पैर में चोट आई है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
बलटाना के पराशर एन्क्लेव निवासी सुकन्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सेक्टर-20 स्थित स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। नौ अक्तूबर को सुबह करीब सात बजे वह बेटे को एक्टिवा पर स्कूल छोड़ने जा रही थीं। सेक्टर-20 में लाइटों के पास पुल पार करते समय तेज रफ्तार सफेद फोर्ड एंडेवर ने उनकी ग्रे रंग की एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सुकन्या के अनुसार कार चालक हादसे के बाद रुके बिना मौके से फरार हो गया। वह कार का नंबर नोट नहीं कर सकीं। उन्होंने चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।