फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A fight broke out over a tent, and action was taken against five people, including a Congress leader.

Panchkula News: टेंट लगाने को लेकर मारपीट, कांग्रेसी नेता समेत पांच पर कार्रवाई

Sun, 02 Nov 2025 02:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 02 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A fight broke out over a tent, and action was taken against five people, including a Congress leader.
चंडीगढ़। सेक्टर-19 में टेंट लगाने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में कांग्रेसी नेता हरमेल केसरी समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों में राजबीर सिंह, अतुल यादव, अनसल कुमार और हरि यादव शामिल हैं।सेक्टर-19 थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ कलंदरा दर्ज कर शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


बेंच गायब होने से भड़का विवाद
सेक्टर-27 निवासी पीयूष कक्कड़ ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ टेंट हाउस का काम करता है। दीपावली के मौके पर उन्होंने हरमेल केसरी की सेक्टर-19 स्थित दुकान के बाहर टेंट और बेंच लगाई थी। बाद में एक बेंच गायब हो गई। जब वह इस बारे में बात करने दुकान पर पहुंचे तो कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


कांग्रेसी नेता और साथियों ने की पिटाई : पीड़ित
शिकायतकर्ता पीयूष का आरोप है कि हरमेल केसरी और उसके साथियों ने मिलकर उसकी पिटाई की जिससे उसे चोटें आईं और अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। पुलिस जांच में गंभीर चोटें नहीं पाई गईं। मारपीट की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed