{"_id":"6a402bbf6bbc6f99b00cdcf3","slug":"a-designated-area-will-be-fixed-for-street-vendors-in-sector-20-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-24109-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-20 में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए तय होगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-20 में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए तय होगी जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण मुक्त रखने का आश्वासन, सड़क, सीवर और पार्किंग समस्याएं भी उठीं
सेक्टर-20 के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर और नगर आयुक्त से की मुलाकात
रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्थान चिह्नित करने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए जल्द ही निर्धारित स्थान तय किया जाएगा और सेक्टर को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। यह आश्वासन महापौर शाम लाल बंसल और नगर आयुक्त ने सेक्टर-20 के प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निगम प्रशासन का आभार भी जताया।
पार्षद राकेश गोयल और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान योगिंदर क्वात्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महापौर और नगर आयुक्त से मुलाकात कर सेक्टर की विभिन्न समस्याएं उठाईं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सेक्टर को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखा जाए। इस पर महापौर और आयुक्त ने भरोसा दिलाया कि रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए स्थान चिह्नित किया जाएगा और उन्हें वहीं खड़ा किया जाएगा।
योगिंदर क्वात्रा ने बताया कि सेक्टर की कई सड़कें वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं। सड़कें सोसाइटी के स्तर से ऊंची हो चुकी हैं, इसलिए उन्हें उखाड़कर दोबारा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने जीएच-105 के पास लंबे समय से बनी सीवर समस्या का भी मुद्दा उठाया। इस पर महापौर ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से बात कर समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि बाजार की ग्रीन बेल्ट पर हुए अतिक्रमण को हटाकर उसे दोबारा विकसित किया जाए। वहां बेंच लगाई जाएं ताकि वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की सुविधा मिल सके।
कचरा शुल्क पर हुई चर्चा
बैठक में कचरा उठान शुल्क को लेकर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने सवाल उठाया कि जब घर-घर से कचरा नहीं उठाया जाता तो शुल्क क्यों लिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कचरा प्रसंस्करण शुल्क है। सोसाइटी के सफाई कर्मचारियों द्वारा एकत्र कचरे को निगम निर्धारित स्थान तक पहुंचाता है। आयुक्त ने सोसाइटी में कचरा प्रसंस्करण इकाई लगाने का सुझाव भी दिया, लेकिन प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सोसाइटी का क्षेत्रफल निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है।
स्ट्रीट लाइट और लावारिस पशुओं का मुद्दा भी उठा
प्रतिनिधिमंडल ने स्ट्रीट लाइट के आसपास बड़े हो चुके पेड़ों की छंटाई, लावारिस पशुओं और स्ट्रीट डॉग्स की समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही फुटपाथ निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता जांचने की मांग भी रखी। उनका कहना था कि कई स्थानों पर नई टाइलें धंस रही हैं।
बाजार में पार्किंग व्यवस्था सुधारने की मांग
बाजार कमेटी एसोसिएशन ने बाजार क्षेत्र में पार्किंग समस्या का मुद्दा उठाया। एसोसिएशन का कहना था कि कई लोग सुबह वाहन खड़ा कर बस से नौकरी पर चले जाते हैं, जिससे ग्राहकों को पार्किंग के लिए परेशानी होती है। इसके अलावा कम्युनिटी सेंटर परिसर में संचालित फायर स्टेशन को स्थायी स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग भी की गई।